लोकसभा चुनाव होने में अब लगभग दो महीने का समय ही शेष बचा है, ऐसे में सभी राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। कल तक जो कांग्रेस राफेल को लेकर भाजपा पर भष्टाचार का आरोप लगा रही थी। अब वही भाजपा रॉबर्ट वाड्रा को लेकर कांग्रेस पर हमलावर है। इसका मुख्य कारण है औपचारिक तौर पर प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री और उनका कांग्रेस महासचिव बनाया जाना। हालांकि भाजपा सीधे तौर पर प्रियंका गांधी पर हमला बोलने से बच रही है। मौजूदा समय में भाजपा अपने राजनीतिक फायदे के [...]Read more
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूरे देश में एक सियासी माहौल बना हुआ है। वैसे तो देश के हर छोटे-बड़े राज्य की राजनीति में कई बनते बिगड़ते समीकरण नजर आ रहे हैं लेकिन मौजूदा समय में जो राज्य सबसे खास नजर आता है वो है पश्चिम बंगाल। वैसे तो सभी की नजरें लोकसभा की सबसे ज्यादा 80 सीटों वाले राज्य यूपी पर टिकी हैं लेकिन बीते कुछ दिनों से पश्चिम बंगाल की सियासत भी अपने चरम पर है। ये लड़ाई कोई एक-दो सीटों की नहीं है बल्कि पूरी सत्ता पाने की है। इस लड़ाई में एक तरफ [...]Read more
लोकसभा चुनाव आने से ठीक पहले प्रियंका गांधी की भारतीय राजनीति में एंट्री से एक उबाल सा आ गया है। वैसे तो प्रियंका गांधी भारतीय राजनीति का ऐसा नाम जो किसी परिचय का मोहताज नहीं। लेकिन उनके भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका को कांग्रेस का महासचिव नियुक्त करके सियासत में एक नई पहचान देने का काम किया है। इतना ही नहीं भाई ने अपनी लाडली बहन को लोकसभा की 80 सीटों वाली यूपी की कमान भी सौंपी है ये वो यूपी है जो किसी भी राजनीतिक पार्टी को दिल्ली की सत्ता तक पहुंचाने [...]Read more
लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है। वैसे-वैसे भाजपा के खिलाफ बन रहे महागठबंधन से एक-एक कर सभी बड़ी राजनीतिक पार्टियाँ अलग होती जा रही हैं। अब यह महागठबंधन उतना ज्यादा मजबूत नजर नहीं आ रहा है। जिसका दावा कुछ महीने पहले तक सभी विपक्षी पार्टियों के द्वारा किया जा रहा था। 2018 के विधानसभा चुनावों के बाद राहुल गांधी द्वारा महागठबंधन को लेकर जिस प्रकार की सियासी रणनीति तैयार की जा रही थी। उसे देखकर लगता था कि आने वाला लोकसभा चुनाव मोदी बनाम महागठबंधन ही होगा। हालाँकि भाजपा के लिए यह चुनाव अभी भी [...]Read more
केन्द्र की सत्ताधारी मोदी सरकार ने सवर्णो को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब मोदी सरकार के इस फैसले को आम जनता से लेकर सियासी दिग्गज और राजनीतिकार अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं। अगर बात करें विपक्ष की तो वह इसे आरक्षण से ज्यादा एक सियासी चाल बता रहा है क्योंकि केन्द्र में बैठी मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव से ठीक दो महीने पहले ही यह फैसला क्यों लिया। वह अपने कार्यकाल के साढ़े चार साल चुप क्यों रही और 2019 लोकसभा चुनाव से पहले वह तिलक, तराजू और [...]Read more
2019 का सेमीफाइनल 2019 का सेमीफाइनल कहे जाने वाले 2018 के विधानसभा चुनाव भाजपा (एनडीए) के लिए बुरी खबर लेकर आए। या यू कहे कि 2019 में सत्ता के फाइनल से पहले ही भाजपा को मुँह की खानी पड़ी और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पाँच में से तीन राज्यों में अपनी सरकार बनाने में सफल रही। विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद जिस प्रकार से कांग्रेस एक बार फिर से उभर कर सामने आई है। उससे एक बात तो साफ है कि 2019 के महाभारत की लड़ाई अब कांटे की होगी। फिलहाल इस महाभारत में कौन कौरव [...]Read more
छत्तीसगढ़ की धरती पर चुनावी रण का बिगुल बज चुका है। इस प्रतियोगिता में कई दल आमने सामने हैं लेकिन भाजपा और कांग्रेस इसके प्रमुख प्रतियोगी हैं और साथ ही सबसे बड़े दावेदार भी।यहाँ हुए पिछले तीन चुनावी संघर्षों में अब तक बाजी भाजपा के हाथ ही लगी है। जाहिर है भाजपा अपने वर्चस्व को खोना नहीं चाहेगी, वहीं कांग्रेस सत्ता प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। यह स्वाभाविक है कि जब चुनाव का समय पास आता है तब पक्ष-विपक्ष के नेता जनता को अपने पाले में लाने के लिए तरह-तरह की बयानबाजी [...]Read more