लाइव अपडेट:
7:41:34 PM
मिजोरम में हुए विधानसभा चुनाव में इस बार 75 फीसदी मतदाताओं ने ही वोट डाला जो कि पिछले चुनाव में हुए 83.4 फीसदी मतदान के मुकाबले काफी कम है|
5:17:37 PM
मिजोरम विधानसभा की 40 सीटों पर वोटिंग प्रक्रिया शाम 4 बजे तक चली 71% हुआ मतदान
3:48:06 PM
मिजोरम विधानसभा की 40 सीटों पर मतदान जारी दोपहर 3 बजे तक 67 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
1:52:18 PM
1 बजे तक 49 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया
1:08:51 PM
1987 के बाद कोई पार्टी दो बार से ज्यादा नहीं बना सकी सरकार
1987 में एक पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने के बाद से मिजोरम में कांग्रेस और मिजोरम नेशनल पार्टी (एमएनएफ) सत्ता में है। दिलचस्प यह है कि तब से लेकर आज तक कोई भी पार्टी राज्य में दो बार से अधिक सरकार नहीं बना सकी है।
12:56:16 PM
मिजोरम में 42 वीवीपीएटी मशीनों में मिली दिक्कत
12:45:56 PM
अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा
मिजोरम के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी जोराम्मुआना ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बांग्लादेश और म्यांमार के साथ लगी मिजोरम की सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा बनाए रखने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और असम राइफल्स के जवानों को तैनात किया गया है।
15 विशेष मतदान केंद्र
निर्वाचन आयोग ने कन्हमुन में 15 विशेष मतदान केंद्र बनाए हैं, जिससे रीआंग जनजाति के शरणार्थी मतदान कर सकें, जिन्होंने पिछले 21 सालों से त्रिपुरा में शरण ले रखी है। यह गांव मिजोरम-त्रिपुरा की सीमा पर स्थित है।
कुल 7,68,181 मतदाता करेंगे 209 उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला
राज्य में कुल 768,181 मतदाताओं में से 393,685 महिलाएं और 3,74,496 पुरुष मतदाता हैं। ये मतदाता 209 उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला करेंगे। इन उम्मीदवारों में से 15 महिलाएं हैं।
12:42:26 PM
क्षेत्रीय पार्टियों के भी 40 उम्मीदवार मैदान में
भाजपा और कांग्रेस दोनों राष्ट्रीय पार्टियों के अलावा कई क्षेत्रीय एवं स्थानीय पार्टियां ने भी 40 सदस्यीय विधानसभी सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों को उतारा है। इनमें मिजो नेशनल फ्रंट (एनएनएफ), पीपुल्स रिप्रेजेंटेशन फॉर आइडेंटिटी एंड स्टेटस ऑफ मिजोरम (पीआरआईएसएम), जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) शामिल हैं।
भाजपा के 39 उम्मीदवार मैदान में
कांग्रेस और एमएनएफ दोनों ने 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश कर रही है और इसने 39 उम्मीदवार उतारे हैं।
11:57:45 AM
11 बजे तक 29 फीसदी मतदान
मिजोरम में 40 सीटों के लिए चल रहा मतदान। 11 बजे तक 29 फीसदी लोगों ने डाले वोट।
11:05:32 AM
10 बजे तक 25 फीसदी वोटिंग
मिजोरम में चल रहे विधानसभा चुनाव के पहले तीन घंटों में यानि सुबह 10 बजे तक 25 फीसदी मतदान हुआ है।
10:42:37 AM
सचिन पायलट ने ट्वीट करते हुए कहा, कि मैं मिजोरम के लोगों से अनुरोध करता हूं कि मिजोरम के लोग बड़ी संख्या में मतदान में हिस्सा लें और राज्य की निरंतर स्थिरता और समृद्धि के लिए वोट दें।
09:20:56 AM
मिजोरम विधानसभा चुनाव: 9 बजे तक दर्ज किया गया 15% मतदान
09:7:56 AM
मिजोरम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मतदाताओं से वोट देने का आग्रह करते हुए कहा कि “मिजोरम के मतदाताओं से मेरी अपील है, आपका वोट सिर्फ आपका संवैधानिक अधिकार नहीं है, यह एक आशीर्वाद और हथियार है। इसका इस्तेमाल करें । शांति, समृद्धि और प्रगति के लिए वोट दें।
मिजोरम में 28 नवंबर यानि आज वोटिंग हो रही है और इस वोंटिग से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने यहां जीत दर्ज करने के लिए पूरी ताकत लगा दी है क्योंकि पूर्वोत्तर में यही एकमात्र राज्य है जहां पर भाजपा पार्टी ने जीत का स्वाद अभी तक चखा नहीं हैं। मिजोरम राज्य में कांग्रेस पार्टी की सरकार को सत्ता-विरोधी लहर का सामना करना पड़ रहा है और ऐसा माहौल बीजेपी के लिए मिजोरम में ज्यादा सीटें जीतने में मददगार साबित हो सकता है बशर्ते क्षेत्रीय स्तर पर असरदार मिजो नेशनल फ्रंट पार्टी उनके आड़े नहीं आए। मिजोरम में 40 सदस्यीय विधानसभा का चुनाव बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण है।
मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरु
मिजोरम विधानसभा की 40 सीटों के लिए आज मतदान शुरू हो गया है। यहां सुबह 7 बजे से ही मतदान शुरू होने की व्यवस्था की गई है। मिजोरम में शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।
मिजोरम विधानसभा चुनाव 2013 के परिणाम
मतदाता कल करेंगे 201 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
मिजोरम में होने वाले 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए सोमवार शाम से चुनाव प्रचार समाप्त हो चुका है। राज्य में बुधवार को यानि कल मतदान होना है। मिजोरम में 7,70,395 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मध्यप्रदेश के इस बार के विधानसभा चुनाव में कुल 201 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) आशीष कुंदरा ने बताया कि स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।
आशीष कुंदरा ने कहा कि वह प्रबंधों से ‘पूरी तरह संतुष्ट’ हैं। देश के पूर्वोत्तर में मिजोरम एकमात्र ऐसा राज्य है जहां कांग्रेस की सरकार है। राज्य में कांग्रेस 2008 से लगातार सत्ता में है और उसकी नजरें राज्य में तीसरी बार सरकार बनाने पर हैं। साल 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 34 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के खाते में पांच और मिजोरम पीपुल्स कांफ्रेंस की झोली में एक सीट आई थी। पिछली विधानसभा चुनाव में भाजपा राज्य में अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।
मिजोरम में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और मुख्य विपक्षी एमएनएफ ने 40-40 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े किये हैं जबकि भाजपा ने 39 सीटों पर अपने उम्मीद्वार मैदान में उतारे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी चुनाव प्रचार के लिए राज्य पहुंचे। दोनों पार्टियों के नेताओं ने एक दूसरे पर जमकर हमला बोला और आरोप- प्रत्यारोप किया।
विधानसभा चुनाव को लेकर मिजोरम पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला और मिजोरम की संस्कृति को बर्बाद करने के उन पर आरोप भी लगाए। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा को भलीभांति पता है कि पार्टी अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव नहीं जीत पाएगी। मिजोरम के चंफई में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर राज्य की संस्कृति को तबाह करने की कोशिश का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘संघ और भाजपा समझते हैं कि मिजोरम में घुसने और यहां की संस्कृति बर्बाद करने के लिए उनके पास यही एक अवसर बचा है। उन्हें पता है कि वे अगला लोकसभा चुनाव नहीं जीत पाएंगे।” मिजोरम विधानसभा चुनाव के नतीजे 11 दिसम्बर को घोषित होगें।
Tags: Mizoram assembly election 2018 Mizoram Assembly Elections
7 Comments
कल चुनाव है यहां से तो कांग्रेस जीतेगी
Tanks for information
Nice news
Nice news J
Very nice news
Thanks live updated dene ke liye
आपका वोट सिर्फ आपका संवैधानिक अधिकार नहीं है, यह एक आशीर्वाद और हथियार है।